Decorative Electric Heater: सर्दियों में घर को गर्म रखने के लिए अब पारंपरिक हीटर और अंगीठी की जगह लोग डेकोरेटिव इलेक्ट्रिक हीटर ले रहे हैं. यह नए तरह का हीटर न केवल कमरे को गर्म रखता है, बल्कि घर की सजावट को भी एक शानदार और लग्जरी लुक देता है. LED लाइट्स और रियल फायर इफेक्ट इसे आधुनिक और स्टाइलिश बनाते हैं, साथ ही यह पूरी तरह सुरक्षित भी है.
पारंपरिक अंगीठी और पुराने स्टाइल के हीटरों की जगह डेकोरेटिव इलेक्ट्रिक हीटर ने लेना शुरू कर दिया है. यह न केवल कमरे को गर्म रखता है, बल्कि आपके घर को एक मॉडर्न और लग्जरी लुक भी देता है. देहरादून के शोरूम्स में इनकी भारी डिमांड देखी जा रही है. ये हीटर दिखने में बिल्कुल असली लकड़ी जलने वाली फायरप्लेस जैसी लगती हैं, लेकिन इनमें धुआं नहीं निकलता और राख की सफाई का झंझट भी नहीं होता.
7 LED लाइट्स के साथ खूबसूरत लुक
इस नए तरह के डेकोरेटिव हीटर में रियल फायर इफेक्ट है, जिसमें जलती हुई लकड़ियों और लपटों का आभास होता है. इसमें 7 प्रकार की LED लाइट्स लगी हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और मूड के अनुसार बदल सकते हैं. इसका टू-इन-वन फीचर इसे सिर्फ हीटर नहीं बल्कि घर की सजावट का एक खूबसूरत पीस भी बनाता है. पारंपरिक अंगीठी के विपरीत, इसमें जहरीली गैसें जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड नहीं निकलती, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है.
हीटर से घर को मिलेगा रॉयल लुक
देहरादून के स्थानीय निवासी रोहन ने बताया कि यह हीटर ड्राइंग रूम में चार चांद लगा देता है. इसे दीवार पर माउंट किया जा सकता है या किसी कैबिनेट के अंदर फिक्स किया जा सकता है. इसकी हीटिंग क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह बड़े हॉल को भी कुछ ही मिनटों में गर्म कर देता है. उन्होंने कहा कि “सर्दियों में अब हमें कोयला जलाने या पुराने रॉड वाले हीटर की जरूरत नहीं है. यह नया डेकोरेटिव हीटर सुरक्षित होने के साथ देखने में भी बेहद सुंदर है.”
अगर आप इस सर्दी अपने घर को मॉडर्न और रॉयल लुक देना चाहते हैं, तो यह डेकोरेटिव इलेक्ट्रिक हीटर एक बेहतरीन निवेश साबित हो सकता है. यह तकनीक, सुरक्षा और सुंदरता का वह पैकेज है जिसकी आज के आधुनिक घरों को तलाश रहती है. इसकी कीमत 25 हज़ार रूपये से शुरू होती है और यह हर घर की सजावट और गर्मी की जरूरतों को पूरी तरह पूरा करता है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.