मौसम की जानकारी देते हुए पूर्णिया के भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार झा कहते हैं कि पूर्णिया सहित कोसी सीमांचल के जिलों में अगले 72 घंटे तक घना कोहरा छाया रहेगा. ठंड बढ़ती रहेगी और मौसम में कपकपाहट बनी रहेगी. खासकर दक्षिण और पश्चिम पूर्णिया और सीमांचल कि अगर बात करें यहां भी घना कोहरा रहने की संभावना है.
घने कोहरे से लोगों को बचने की जरूरत
पूर्णिया मौसम विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. ठंड और घने कोहरे में वाहन चालकों को विशेष ध्यान देकर गाड़ी चलानी चाहिए, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके.
घना कोहरा रहने की संभावना
मौसम की जानकारी देते हुए पूर्णिया के भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी वीरेंद्र कुमार झा कहते हैं कि पूर्णिया सहित कोसी सीमांचल के जिलों में अगले 72 घंटे तक घना कोहरा छाया रहेगा. ठंड बढ़ती रहेगी और मौसम में कपकपाहट बनी रहेगी. खासकर दक्षिण और पश्चिम पूर्णिया और सीमांचल कि अगर बात करें यहां भी घना कोहरा रहने की संभावना है. पश्चिम पछुवा हवा के कारण से ठंड बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि आने वाले अगले 72 घंटे पूर्णिया से सीमांचल के इलाकों में मौसम का यही हाल रहेगा.
न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री
वीरेंद्र कुमार झा ने कहा कि पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सुपौल और सहरसा सहित सीमांचल के जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा. अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. साथ ही, उन्होंने विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ठंड में सतर्क रहने की दी सलाह
मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है. आने वाले तीन दिनों में ठंड और कोहरे के कारण यातायात और आम जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं, इसलिए सभी सतर्क रहें.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.