25 दिसंबर को हुई घटना में भांजे और बहन के बाद भाई की मौत।
25 दिसंबर को भरतपुर के सेवर थाना इलाके में हुई एक दुर्घटना में घायल हुए युवक की भी जयपुर में मौत हो गई। घटना के दौरान युवक की बहन और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज जयपुर चल रहा था। युवक अपनी बह
5 महीने की गर्भवती महिला और बेटे की मौके पर ही मौत
घटना 25 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे की है। विनीत निवासी गांगरसौली थाना नदबई अपनी बहन मनीषा (29) निवासी ओडेल जाट थाना रूपवास को दिखाने के लिए RBM हॉस्पिटल आया था। मनीषा 5 महीने की गर्भवती थी। विनीत के साथ उसका भांजा वंश(4) भी मौजूद था। डॉक्टर को दिखाने के बाद विनीत अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल ओडेल जाट गांव जा रहा था।
SUV कार की टक्कर से 10 फुट दूर जाकर गिरी थी बाइक।
10 फुट दूर जाकर गिरी थी बाइक
तभी पंजाबी के नगला मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही एक SUV कार से विनीत की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 10 फुट जाकर गिरी। घटना में विनीत, उसकी बहन मनीषा और भांजा वंश गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना कि सूचना एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद तीनों को आरबीएम अस्पताल लाया गया।

टक्कर होने के बाद SUV कार का ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया था।
युवक की भी हुई मौत
अस्पताल में मनीषा और उसके बेटे वंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत की गंभीर हालात को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान कल मौत हो गई। सेवर पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था। ड्राइवर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.