भिवानी जिले के लोहारू क्षेत्र के बसीरवास गांव में शनिवार शाम खेत में काम करते समय एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 39 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। किसान की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे अजय अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए पाइप लाइन बदल रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे खेत में ही गिर पड़े। पास के खेत में मौजूद पड़ोसी विकास ने उन्हें गिरते हुए देखा और तुरंत परिजनों को सूचित किया।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अजय को गंभीर अवस्था में लोहारू के उप नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे।
किसान के शव के पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।
पुलिस ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा उप-निरीक्षक सज्जन सिंह ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
परिवार और गांव में शोक की लहर अजय एक मिलनसार व्यक्ति थे और खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह परिवार सहित खेत में ही रहते थे। मृतक अपने पीछे माता, पत्नी, एक बेटी, एक बेटा, छोटा भाई, भाई की पत्नी और उनके बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया उप-निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि रविवार को मृतक अजय का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई राजपाल के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.