Sikar Weather Update: आज सीकर और आसपास के इलाकों में सर्दी और कोहरा का असर जारी है, जिससे दृश्यता सीमित है और ग्रामीण इलाके हिल स्टेशन जैसी दिखाई दे रहे हैं. राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है और मौसम विभाग ने कोहरे व ठंड के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे मकर संक्रांति पर भी राहत की संभावना कम है. लोग तापमान गिरने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों पर नजर बनाए रखें, खासकर सुबह-शाम के समय ठंड अधिक रहती है.
शीतलहर, नमी और कोहरे के कारण खेतों का नजारा हिल स्टेशन जैसा दिखाई देने लगा है. इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों गर्मी कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं. राहगीरों का दुपहिया वाहन चल पाना दुश्वार हो गया. इसके अलावा सर्द मौसम के कारण रोडवेज और रेलवे के यात्री भार में कमी आई. शहरी इलाके में धूप निकल आई है, इससे ठंड से थोड़ी राहत मिली है.
ये रहा तापमान
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है. इससे पहले यहां पर सोमवार को न्यूनतम तापमान – 1.9 और अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था. इसके अलावा रविवार को भी सीकर का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया था. रविवार को सीकर में सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री दर्ज किया गया था. तापमान में बढ़ोतरी के साथ अब लोगों को ठंडे से राहत के आसार जताए जा रहे हैं.
मकर संक्रांति पर रहेगी तेज सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में लगातार कोल्ड वेव चलने की वजह से शेखावाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंचा है. आज और कल मकर संक्रांति के दिन भी सीकर में कोल्ड वेव चलेगी. इस दौरान यहां पर रात के साथ-साथ दोपहर में भी तेज सर्दी रह सकती है. विभाग के अनुसार सीकर में कल मकर संक्रांति पर कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. अब एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है. दो दिन तो तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.