Rajasthan Weather Update: राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. राज्य में सक्रिय हुए एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में सुबह हल्की बारिश हुई. दोपहर बाद कोटा, चित्तौड़गढ़ में ओले गिरे. इसके अलावा जयपुर, कोटा के ग्रामीण इलाकों में सुबह बारिश हुई. मंडाना के पास गोपालपुरा में दोपहर बाद तेज ओलावृष्टि हुई. यहां, ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों में भारी नुकसान की आशंका है. इसके अलावा कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया. अलवर में तो सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही.
इसके अलावा बीकानेर में सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही थी. वहीं उत्तरी हवा कमजोर रहने से न्यूनतम और दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बंदी दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 26.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 20.0 डिग्री, जयपुर में 25.2 डिग्री, पिलानी में 25.4 डिग्री, सीकर में 27.2 डिग्री, कोटा में 25.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.8 डिग्री, बाड़मेर में 29.4 डिग्री, जैसलमेर में 25.7 डिग्री, जोधपुर में 27.9 डिग्री, बीकानेर में 22.6 डिग्री, चूरू में 23.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 21.4 डिग्री, नागौर में 25.9 डिग्री, डूंगरपुर में 28.7 डिग्री, जालौर में 27.7 डिग्री, सिरोही में 21.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 26.5 डिग्री, करौली में 21.1 डिग्री, लूणकरणसर में 22.2 डिग्री और झुंझुनूं में 25.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 13.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 13.8 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, जयपुर में 14.0 डिग्री, पिलानी में 11.5 डिग्री, सीकर में 12.2 डिग्री, कोटा में 15.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 14.6 डिग्री, बाड़मेर में 12.7 डिग्री, जैसलमेर में 11.6 डिग्री, जोधपुर में 14.3 डिग्री, माउंट आबू में 11.2 डिग्री, बीकानेर में 10.6 डिग्री, चूरू में 11.3 डिग्री, श्री गंगानगर में 9.7 डिग्री, अंता बारां में 13.6 डूंगरपुर में 11.9, जालौर में 13.9 डिग्री, सिरोही में 10.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 11.9 डिग्री, करौली में 12.0 डिग्री, दौसा में 12.6 डिग्री और झुंझुनूं में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
फरवरी के दूसरे सप्ताह तक ठंड का रहेगा असर
मौसम विज्ञान केंद्र ने फरवरी माह को लेकर अहम पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के अनुसार, इस बार फरवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. हालांकि दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा. 3 फरवरी के आस-पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और हवा में नमी बढ़ेगी. इसके बाद 6 से 7 फरवरी, 9 से 10 फरवरी और 11 से 15 फरवरी के बीच भी अलग-अलग चरणों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे. लगातार हो रही बारिश से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे पाला पड़ने की संभावना कम हो जाएगी. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है. 14 से 15 फरवरी के बाद हल्की गर्मी का दौर शुरू होने के आसार हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.