पटना|पटना नगर निगम के पूर्व पार्षद कलीम इमाम ने रविवार को अपने सैकड़ों साथियों आैर कार्यकर्ताओं के साथ जदयू में घर वापसी की। मंत्री श्रवण कुमार ने सभी नए साथियों को जदयू की प्राथमिक सदस्यता दिलाई आैर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष आसिफ कलाम, राहुल खंडेलवाल, सुरेंद्र गोप सहित कई नेता उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.