Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मावठ के असर से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला. बीकानेर के साथ जयपुर, श्रीगंगानगर और नागौर में सुबह घना कोहरा छाया रहा. कई इलाकों में विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ. बीते करीब एक सप्ताह में दूसरी बार हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड में इजाफा हुआ है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 31 जनवरी से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है. आने वाले दिनों में बादल छाने और तापमान में उतार-चढ़ाव रहने के आसार हैं.
मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. इसके अलावा कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा भी दर्ज किया गया. तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान डुंगरपुर में 28.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान
नागौर में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई.
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 21.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 25.6 डिग्री, अलवर में 18.0 डिग्री, जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 18.5 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 19.9 डिग्री,
चित्तौड़गढ़ में 25.4 डिग्री, बाड़मेर में 22.4 डिग्री, जैसलमेर में 22.4 डिग्री, जोधपुर में 23.0 डिग्री, माउंट आबू में 16.3 डिग्री, बीकानेर में 20.4 डिग्री, चूरू में 20.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 20.1 डिग्री, नागौर में 21.3 डिग्री, डूंगरपुर में 23.9 डिग्री, जालौर में 23.1 डिग्री, सिरोही में 16.6 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 20.0 डिग्री, करौली में 19.7 डिग्री, दौसा में 22.6 डिग्री और झुंझुनूं में 18.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार,
अजमेर में 9.6 डिग्री, वनस्थली में 9.2 डिग्री, अलवर में 11.0 डिग्री, जयपुर में 11.7 डिग्री, पिलानी में 11.2 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 13.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, बाड़मेर में 10.1 डिग्री, जैसलमेर में 8.4 डिग्री, जोधपुर में 9.1 डिग्री, माउंट आबू में 8.0 डिग्री, बीकानेर में 7.6 डिग्री, चूरू में 10.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.7 डिग्री, नागौर में 5.7
डूंगरपुर में 13.4, जालौर में 8.8 डिग्री, सिरोही में 6.9 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 10.3 डिग्री, करौली में 14.1 डिग्री, दौसा में 14.3 डिग्री और झुंझुनूं में 10.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
31 जनवरी से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है. कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. वहीं तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.