Kucha Ghaas : साधारण दिखने वाली कुचा घास भारतीय हिंदू परंपरा में पवित्र मानी जाती है. यह पूजा, यज्ञ और हवन में भूमि को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा फैलाने और देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए सदियों से उपयोग होती आ रही है. आयुर्वेद में भी इसके औषधीय गुण हैं, यह त्वचा रोग, सूजन और पाचन सुधार में लाभकारी साबित होती है.
Kucha grass: सामान्य सी दिखने वाली कुचा घास भारतीय हिंदू परंपरा में बहुत पवित्र मानी जाती है. इसका उपयोग सदियों से धार्मिक कार्यों में होता आ रहा है. कुचा घास आमतौर पर खेतों, मेड़ों और खुले स्थानों पर छोटे-छोटे झुरमुटों के रूप में उगती है. यह जमीन पर फैलने वाली, कोमल और नाजुक बनावट वाली घास होती है. देखने में साधारण लगने वाली यह घास धार्मिक ही नहीं बल्कि दृष्टि आयुर्वेद में भी इसका उपयोग किया जाता है.

जब भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होता है तो पूजा स्थल पर इसे बिछाया जाता है. इससे वातावरण शुद्ध और पवित्र माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. किसानों के लिए भी कुचा घास किसी वरदान से कम नहीं है. यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहायक होती है और खेतों में कीट नियंत्रण में भी मदद करती है. पशुओं के चारे के रूप में इसका उपयोग किया जाता है, जिससे पशुपालन को भी लाभ होता है.

इसके अलावा यह वर्षा जल को सोखकर मिट्टी के कटाव को रोकती है, जिससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है. धार्मिक महत्व की बात करें तो धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण के अनुसार कुचा घास को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. पूजा-पाठ, यज्ञ और हवन जैसे अनुष्ठानों में इसका प्रयोग जरूरी माना जाता है. कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर इसे आसन या भूमि पर बिछाया जाता है, जिससे पूजा स्थल की पवित्रता और आध्यात्मिक प्रभाव बढ़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

त्योहारों और विशेष धार्मिक आयोजनों में भी कुचा घास का विशेष स्थान है. रक्षाबंधन, मकर संक्रांति, हवन और अन्य पारंपरिक समारोहों में इसका उपयोग किया जाता है. मान्यता है कि कुचा घास के प्रयोग से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और पूजा अधिक फलदायी होती है. यही साधना और तंत्र से जुड़े साधक-सिद्ध भी कुचा घास का प्रयोग करते हैं.

धार्मिक विश्वास के अनुसार इस घास पर बैठकर साधना करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है. पुराने समय से अलग अब अब तक साधु संतों द्वारा कुचा घास के आसान पर बैठकर साधन करते आ रहे हैं. इसके अलावा यह घास केवल धार्मिक महत्व तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग घरेलू उपचार और आयुर्वेदिक में भी होता है. इसके अलावा इसके उपयोग से हैंडीक्राफ्ट आइटम भी बनाए जाते हैं.

आयुर्वेदिक दृष्टि से कुचा घास का उपयोग त्वचा संबंधित बीमारियों में किया जाता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर किशनलाल के अनुसार इसमें सूजन और दर्द निवारक गुण पाए जाते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देती है. उन्होंने बताया कि इसमें मौजूद विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा रोग, जलन, खुजली जैसी समस्याओं में भी उपयोगी साबित होते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.