रीवा के मनगवां विधानसभा के गंगेव ब्लॉक अंतर्गत धवैया गांव में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक स्कूल परिसर में गोवंश को कई दिनों से ताले के अंदर बंधक बनाकर रखा गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की जानका
ग्रामीणों के समर्थन में मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी भी पहुंचे और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान गोवंश को स्कूल के अंदर बंद रखने को अमानवीय करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस मनगवां विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कहा कि जिले भर में कागजों में संचालित हो रही गौशालाओं की हकीकत अब सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारी रिकॉर्ड में गौशालाएं चल रही हैं, तो फिर गोवंश को स्कूलों में बंद करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। यह न केवल पशु कल्याण के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही को भी उजागर करता है।
प्रकाश तिवारी ने आगे कहा कि स्कूल में ताले के अंदर कई दिनों तक गोवंश को रखना अपने आप में बड़े सवाल खड़े करता है। इससे यह साफ होता है कि गोवंश संरक्षण के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बेहद चिंताजनक हैं।
ग्रामीणों ने मांग की है कि गोवंश को तत्काल सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.