उत्तराखंड के हरिद्वार शहर के हर की पैड़ी पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया. जब दो युवक शेख की लिबास में घूमते हुए नजर आए. धार्मिक स्थल पर अजीब सी वेशभूषा में दो युवकों को देखकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें रोक लिया और फिर उनसे सवाल-जवाब करने लगे.
हरिद्वार में हर की पैड़ी घाट पर पकड़े गए दो लड़के. (सांकेतिक तस्वीर-AI)
हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार शहर के हर की पैड़ी पर उस वक्त हंगामा शुरू हो गया. जब दो युवक शेख की लिबास में घूमते हुए नजर आए. धार्मिक स्थल पर अजीब सी वेशभूषा में दो युवकों को देखकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें रोक लिया और फिर उनसे सवाल-जवाब करने लगे. जब पुरोहितों ने उनसे नाम पूछा तो एक ने अपना नाम हबीबुल्ला और दूसरे ने अपना नाम हबीबी बताया. हालांकि सख्ती से जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने की बात कही. इसके बाद तीर्थ पुरोहितों की संस्था गंगा सभा ने मामले का संज्ञान लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी.
About the Author
Prashant Raiप्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें