राजस्थान परिवहन निगम पेंशनर्स संघर्ष समिति ने पेंशन और बकाया भुगतानों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इसके बाद राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, जयपुर के प्रबंधक निदेशक के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के सदस्य महेंद्र बुट्टर ने कहा- EPS-1995 के तहत आने वाले अनूपगढ़, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कार्यरत तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के फैसले के अनुपालन में हायर पेंशन के लिए संयुक्त विकल्प आवेदन ऑनलाइन जमा कराए थे। लेकिन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जोधपुर ने नियोक्ता से आवश्यक सूचनाओं के अभाव में इन आवेदनों को निरस्त कर दिया। प्रबंध निदेशक ने मुख्य प्रबंधकों को संबंधित सूचनाएं भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन मुख्य प्रबंधकों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पालना नहीं हो पाई और कर्मचारियों को पूर्ण वेतन पर पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। इन मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आज तक इन मांगों की और कोई ध्यान नहीं दिया गया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती, तक तक कलेक्टर ऑफिस के सामने अनिश्चितकालीन धरना (महापड़ाव) जारी रहेगा। इन मांगों को लेकर कर रहे विरोध-प्रदर्शन
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.