Himachal Pradesh Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने बताया कि चंबा और लाहौल एवं स्पीति जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की प्रबल संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर अलर्ट.
10-11 फरवरी को बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने नौ फरवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश तथा 10 और 11 फरवरी को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 फरवरी को राज्य के मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है. गुरुवार को राज्य में मौसम अधिकतर शुष्क रहा।उन्होंने बताया कि बिलासपुर, सुंदरनगर और मंडी में सुबह घना कोहरा देखा गया. लाहौल और स्पीति जिले के कुकुमसेरी गांव में तापमान -14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है. वहीं ऊना में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का अब तक का सबसे अधिक तापमान है.
कुल्लू में 42 सड़कें बंद
बता दें कि जिला कुल्लू में बीते दिनों हुई बारिश एंड बर्फबारी के बाद 42 सदके अभी भी बंद पड़ी हुई है. जबकि खराब मौसम के बाद से घाटी में 14 डीटीआर प्रभावित हुई है. वहीं शिमला, भुंतर, कांगड़ा और जोत में इस दौरान गर्जना दर्ज की गई. जबकि मैदानी इलाकों में बिलासपुर में बहुत घना कोहरा, सुंदरनगर में घना कोहरा और मंडी में मध्यम कोहरा देखा गया. अगले 3 से 4 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इज़ाफ़ा होने की भी संभावना है. 5 फरवरी को सिरमौर (पांवटा साहिब), ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन ,(बद्दी के आसपास के क्षेत्र), मंडी( बल्ह घाटी) जिलों में घना कोहरा होने की संभावना थी.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.