प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर की तारीफ में कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर बोलते हुए कहा कि आज बस्तर, पूरे देश में बस्तर ओलंपिक के नाम से चर्चा में है. आज विकास की धारा बस्तर के गांव-गांव में पहुंच रही है. बस्तर में अभी कुछ गांवों ने पहली बार बस देखी, इसका पूरे गांव में उत्सव मनाया गया. यह परिस्थितियां छोड़कर गए थे आप.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बस्तर ओलंपिक का उल्लेख इस आयोजन की सफलता का प्रमाण है. पहले भी माननीय प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में ‘बस्तर पंडुम’ का उल्लेख कर इस पहल को राष्ट्रीय पहचान दी है. बदलते बस्तर की इस गौरवगाथा के लिए उनका हृदय से धन्यवाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी के संकल्प से आज बस्तर विकास के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर है.
बस्तर ओलंपिक में सरेंडर करने वाला माओवादियों ने भी लिया था हिस्सा
छत्तीसगढ़ की सरकार ने बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया था. इस ओलंपिक में बस्तर के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों के अलावा सरेंडर माओवादी और माओवादियों से पीड़ित परिवारों ने भी हिस्सा लिया था. इसमें कुल 11 खेलों का आयोजन किया था, जिसमें करीब 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. यह ओलंपिक 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित किया गया था.
बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स (रिले रेस सहित), तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकशी आदि खेल जिला स्तर पर खेले गए. जूनियर वर्ग को 2400 रुपए और सीनियर वर्ग को 3000 रुपए पुरस्कार राशि दी गई.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.