Aaj ka Vrishchik Rashifal 6 February 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भारी पड़ सकता है. केतु के कारण पिता से विवाद और शनि के कारण धन हानि के योग हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ. कुणाल कुमार झा ने क्लेश से बचने के लिए चमेली के तेल के दान और दुर्गा सप्तशती के पाठ की सलाह दी है.
डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा लाभस्त स्थिति में है, जो कई प्रकार से आर्थिक लाभ के मार्ग खोल रहा है. सूर्य और मंगल के तृतीयस्त होने से धन आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं. इसके अतिरिक्त, बुध का चतुर्थ भाव में होना भी धन प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा. शुक्र के चतुर्थ भाव में विराजमान होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि और लाभ की संभावनाएं बनी हुई हैं.
इन क्षेत्रों में बरतें सावधानी
शुभ योगों के बावजूद कुछ ग्रहों की स्थिति चिंताजनक है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार केतु के ‘कर्मस्त’ होने के कारण पिता पक्ष से विवाद या क्लेश होने की आशंका है. यह स्थिति व्यक्ति के मन में शोक और व्याकुलता भी पैदा कर सकती है. अष्टम भाव में स्थित बृहस्पति अनेक प्रकार के क्लेश और बाधाओं का कारक बन रहा है. शनि के पंचम भाव में होने से धन और पुत्र पक्ष की ओर से नुकसान या ह्रास की स्थिति बन सकती है. राहु के चतुर्थ भाव में होने से ‘अंतर्घात’ करने वाले यानी पीठ पीछे वार करने वाले शत्रुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है.
अचूक ज्योतिषीय उपाय
आज के दिन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और लाभ प्राप्त करने के लिए डॉ.कुणाल कुमार झा ने विशेष उपाय सुझाए हैं. शुक्रवार का दिन होने के कारण आज मिश्रित रंगों वाले वस्त्र धारण करें. चमेली का पौधा लगाएं और चमेली के तेल का दान करें. मार्कंडेय रचित दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण अध्यायों का पाठ करें. इसके साथ ही वाल्मीकि रचित ‘सुंदर कांड’ का पाठ करना अत्यंत फलदायी होगा. ज्योतिषाचार्य ने विश्वास जताया है कि इन उपायों को करने से क्लेश और शोक के प्रभाव को कम किया जा सकता है और जातक धन व शांति प्राप्त कर सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.