कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि छात्रा के पिता जी ने मामले में बयान दर्ज करवाए हैं. पिता ने पुलिस को बताया था कि कॉलेज में तीन लड़कियां और प्रोफेसर ने उसे प्रताड़ित किया था. इस वजह से वो वो डिप्रेशन में चली गई थी,
वीर बहादुर से जब पूछा गया कि मामला दो महीने पुराना है तो उन्होंने कहा कि परिजनों की तरफ से 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दी गई है. किसी ने कोई शिकायत नहीं दी थी.
वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस के जांच आधिकारी ने कॉलेज आरोपी क़ॉलेज प्रोफेसर और लड़कियों के बयान दर्ज किए थे और उस दौरान जांच में कुछ सामने नहीं आया था. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में बहुत से बातें चल रही है और पुलिस उसे भी वैरिफाई करेगी.
प्रिंसिपल ने भी जारी किया बयान
धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि इस मामले में तीन पहलू हैं, कहा जा रहा है कि जाति पर हमला करने के आरोप लगा रहे हैं, वो गलत हैं. क्योंकि प्रोफेसर अशोक खुद बैकवर्ड क्लास से आते है. उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं पाया है. उन्होंने कहा कि तीसरा पहलू बैड टच का है तो इस पर वह कमेंट नहीं करेंगे क्योंकि मामला पुलिस के अधीन है. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई के बाद छात्रा कॉलेज नहीं आई. रिजल्ट थोड़ा देरी से आय़ा था. उन्होंने कहा कि लड़की फर्स्ट ईयर में हमारे कॉलेज में पढ़ रही थी और वह सेकंड ईयर में एडमिशन तो ली थी, लेकिन फेल हो गई थी. उसे दोबारा फर्स्ट ईयर में जाना था. लेकिन फीस जमा करवाई.
रैगिंग की कंप्लेंट कभी आई नहीं-प्रिंसिपल
प्रिंसिपल ने कहा कि रैगिंग कमेटी ने कंपलेट दर्ज की थी. लेकिन पुलिस के पास पहले मामला आया था. उन्होंने कहा कि रैगिंग की कंप्लेट कभी नहीं आई थी. वह कहते हैं कि वीडियो में भी लड़की की तरफ से नहीं बल्कि किसी थर्ड पार्टी तरफ से रैगिंग की बात कही जा रही है. उन्होंने कहा कि सच्चाई के लिए परिजन उनसे सीधे संपर्क करें. वह कहते हैं कि उन्होंने परिजनों को फोन किया था. लेकिन फोन नहीं उठाया गया. उन्होंने प्रोफेसर का बचाव किया औऱ कहा कि वह टीचर बेहद अच्छे स्वभाव के हैं औऱ वो तो बच्चों को प्यार से डांटते हैं.
क्या है धर्मशाला कॉलेज की पूर्व छात्रा का मामला
गौरतलब है कि धर्मशाला के सिद्धबाड़ी इलाके की 19 साल की युवती की 26 दिसंबर 2026 को मौत हो गई थी. छात्रा दो महीने पहले डिप्रेशन में चली गई थी और फिर तीन महीने तक उसका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चला. अहम बात है कि छात्रा फर्स्ट ईयर में फेल हो गई थी. अब पिता की शिकायत पर धर्मशाला कॉलेज की तीन छात्राओं और प्रोफेसर अशोक कुमार के खिलाफ एंटी रेगिंग कानून और छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.