श्रीगंगानगर जिले में मौसम ड्राई बना हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच घने कोहरे प्रभाव भी जारी है। जिससे सड़कों पर वाहनों के आवाजाही प्रभावित हो रही है और रफ्तार थम गई है। मौसम ड्राई बना रहने से रात के तापमान में भी गिरावट का दौर शुर
श्रीगंगानगर जिले के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम रह गई।
मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
मौसम विशेषयज्ञों के अनुसार जिले में अगले दो-तीन दिन मौसम ड्राई बना रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।वहीं, शीतलहर से ठंडी हवाएं भी चलेगी। कोहरा छाने के कारण ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी 4 से 5 मीटर तक बनी हुई है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.