Rajgarh News: राजगढ़ जिले में 8 साल की लिजा ने अपने 5 साल के भाई कृष्ण को आवारा कुत्ते के हमले से बचाया और बहादुरी दिखाते हुए खुद घायल होने के बावजूद तीन मिनट तक कुत्ते से भिड़ी. फिलहाल, दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है.
Girl Saved Brother From Dog Attack: राजगढ़ जिले में रविवार सुबह एक 8 साल की बच्ची ने अपने छोटे भाई की जान बचाने के लिए आवारा कुत्ते से बहादुरी से मुकाबला किया. यह घटना वार्ड नंबर 3 के सोमवरिया इलाके में हुई. 5 साल का कृष्ण अपनी मौसी के घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. यह देखकर उसकी बड़ी बहन लिजा तुरंत दौड़ी और कुत्ते से भिड़ गई. करीब तीन मिनट तक उसने कुत्ते को रोकने की कोशिश की, इस दौरान वह खुद भी घायल हो गई.
About the Author
Deepti SharmaDeepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें