Sawai Madhopur News: गंगापुर सिटी के हिंगोटा गांव में हेडमास्टर अमर सिंह मीणा को स्कूल में शराब पीने और मीट बनवाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. ग्रामीणों ने दीवार फांदकर इस शर्मनाक हरकत का पर्दाफाश किया. शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है.
स्कूल के गेट अंदर से बंद होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को कुछ संदिग्ध गतिविधि का शक हुआ. जब ग्रामीणों ने बाउंड्री वॉल फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश किया. तो वे दंग रह गए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल का रसोइया मिड-डे मील की रसोई में हेडमास्टर के लिए चिकन और स्पेशल टिक्कड़ तैयार कर रहा था. वहीं हेडमास्टर अमर सिंह मीणा शराब के नशे में धुत होकर कुर्सी पर बैठे हुए मिले. ग्रामीणों के विरोध करने पर हेडमास्टर ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि जो देखा है वह जिला शिक्षा अधिकारी को बता दें. वे ही सही एक्शन लेंगे.
शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई
मामले के तूल पकड़ते ही और वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) देवीलाल मीणा ने तुरंत संज्ञान लिया. विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. प्रारंभिक जांच और ग्रामीणों के आरोपों के आधार पर हेडमास्टर अमर सिंह मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की अनैतिक और नियम विरुद्ध गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.
संस्कारों और नियमों की उड़ी धज्जियां
हिंगोटा गांव के तालाब की ढाणी स्थित इस स्कूल की घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर ने पूरे स्कूल की छुट्टी कर कक्षाओं में ताले लगा दिए थे ताकि वे अपनी पार्टी बिना किसी बाधा के कर सकें. मिड-डे मील की वह रसोई. जहाँ बच्चों के लिए सात्विक भोजन बनता है. वहां मांसाहार पकाया जाना धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य माना जा रहा है. विभाग अब इस मामले में विस्तृत जांच कर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.
About the Author

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.