बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच सहरसा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक ट्रेन के एसी कोच से 44 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए मध निषेध थाना, सहरसा को सौंप दिया गया है। ट्रेन के मार्गरक्षण दल को जांच के लिए लगाया आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि ऑन ड्यूटी आरक्षी राम किशोर राय से सूचना मिली थी। उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेन संख्या 15565 के खाली रेक के एसी कोच A-2 में ललितग्राम स्टेशन से शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सहरसा ने संबंधित स्टाफ को सतर्कता पूर्वक निगरानी का निर्देश दिया और ट्रेन के मार्गरक्षण दल को भी जांच के लिए लगाया। तलाशी के दौरान कोच की सीट के नीचे से 12 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की (बैच नंबर-0316, 750 एमएल) बरामद हुई। संदेह होने पर एसी कोच की सीलिंग को कैरेज विभाग की मदद से जांचा गया, जहां शराब की बोतलें दिखाई दीं। हालांकि, उपकरण के अभाव में तत्काल सीलिंग नहीं खोली जा सकी। इसके बाद ट्रेन को ललितग्राम से सहरसा तक कड़ी निगरानी में लाया गया। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 31,400 रुपए सुबह 7:40 बजे ट्रेन के सहरसा प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंचने के बाद एएमई/एसएचसी को सूचना देकर कोच की सीलिंग खुलवाई गई। जांच के दौरान 12 बोतल रॉयल स्टैग (बैच नंबर-0316), 14 बोतल रॉयल स्टैग (बैच नंबर-0290), 3 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (बैच नंबर-0104) और 3 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (बैच नंबर-0101) बरामद हुईं। सभी बोतलें 750 एमएल की थीं और उन पर ‘फॉर सेल इन हरियाणा ओनली’ अंकित था। मौके पर फर्द जब्ती सूची तैयार कर कुल 44 बोतल शराब (कुल 33 लीटर) जब्त की गई। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 31,400 रुपए आंका गया है। सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जब्त शराब को मध निषेध थाना, सहरसा को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.