Potato Natural Bleach : आलू में प्राकृतिक एंजाइम और विटामिन C पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है. इसमें मौजूद स्टार्च टैनिंग को कम करने में सहायक है. घरेलू नुस्खों में आलू नेचुरल ब्लीच की तरह है. लोकल 18 से बात करते हुए ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार कहते हैं कि यह सस्ता भी है और सुरक्षित भी. पार्लर में बार-बार ब्लीच करवाना जेब और स्किन दोनों पर भारी पड़ सकता है. आलू के पतले स्लाइस काटकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें. इससे आंखों के आसपास की सूजन और कालापन कम करने में मदद मिल सकती है.
हर कोई साफ और चमकदार त्वचा चाहता है, लेकिन पार्लर में बार-बार ब्लीच करवाना जेब और स्किन दोनों पर भारी पड़ सकता है. केमिकल ब्लीच कई बार जलन, रैशेज और ड्रायनेस की वजह बन जाती है. ऐसे में किचन में रखा साधारण आलू आपकी स्किन के लिए नेचुरल ब्लीच का काम कर सकता है. यह सस्ता भी है और सुरक्षित भी. सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आलू त्वचा को हल्का और फ्रेश लुक दे सकता है.

डॉ. राजकुमार के मुताबिक, आलू में प्राकृतिक एंजाइम और विटामिन सी पाया जाता है, जो त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है. इसमें मौजूद स्टार्च टैनिंग को कम करने में सहायक होता है. यही वजह है कि कई घरेलू नुस्खों में आलू को नेचुरल ब्लीच की तरह इस्तेमाल किया जाता है. नियमित उपयोग से चेहरे की डलनेस कम हो सकती है. आलू संवेदनशील त्वचा पर भी आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है.

नेचुरल ब्लीच तैयार करने के लिए एक कच्चा आलू लें और उसे छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इसका रस निकाल लें. इस रस को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप और बेहतर रिजल्ट चाहती हैं तो आलू के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिला सकती हैं. नींबू में भी विटामिन सी होता है, जो स्किन को ब्राइट करने में मदद करता है. लेकिन ध्यान रखें कि नींबू की मात्रा बहुत ज्यादा न हो, वरना जलन हो सकती है. इस मिश्रण को दस मिनट से ज्यादा न रखें. उसके बाद चेहरा धोकर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

टैनिंग हटाने के लिए आलू और दही का मिश्रण भी असरदार हो सकता है. एक चम्मच आलू का रस और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे और हाथों पर लगाएं. लगभग 15 मिनट बाद धो लें. दही त्वचा को नमी देता है और आलू रंगत सुधारने में मदद करता है. यह पैक गर्मियों में खासतौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है.

डार्क सर्कल्स के लिए भी आलू फायदेमंद माना जाता है. आलू के पतले स्लाइस काटकर आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें. इससे आंखों के आसपास की सूजन और कालापन कम होता है. आप चाहें तो आलू के रस में कॉटन पैड भिगोकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. नियमित उपयोग से अंडरआई एरिया फ्रेश और हल्का दिखने लगता है.

महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जगह आप किचन में मौजूद आलू से नेचुरल ग्लो पा सकती हैं. यह आसान, सस्ता और केमिकल फ्री तरीका है. थोड़ी सी नियमितता और सही देखभाल से आपकी त्वचा साफ, फ्रेश और दमक उठेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.