पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी।
पंजाब पुलिस के विशेष अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत रूपनगर पुलिस ने कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन नशा करने के आदी बताए गए हैं। इनके कब्जे से 8 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामल
इस संबंध में जानकारी देते हुए रूपनगर के एसएसपी गुलनीत सिंह कुरवाणा ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों और रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना श्री चमकौर साहिब पुलिस ने आरोपी गुरबाज सिंह को 8 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त, थाना सिटी रूपनगर पुलिस ने रोहित कुमार, थाना सदर रूपनगर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और थाना नंगल पुलिस ने करन सिंह को नशा सेवन के आरोप में पकड़ा है। इन सभी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
47 लोगों के किए चालान
इसी अभियान के तहत, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 लोगों के चालान भी किए गए।
एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर किया जारी
एसएसपी रूपनगर ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा तस्करी या स्मगलिंग में शामिल है, तो इसकी सूचना सेफ पंजाब एंटी ड्रग हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 (वॉट्सऐप चैट बोट) या जिला पुलिस के संबंधित नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.