सुबह से प्रर्थाना करने चर्च पहुंचे ईसाई समाजजन।
मंडला जिले में ईसाई समुदाय द्वारा क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर के कई चर्चों में बीती रात से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है।
इसी क्रम में, नगर के 14 दशक पुराने सेंट ल्यूक्स चर्च में विशेष आयोजन किए गए। चर्च परिसर में लोगों ने केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
क्रिसमस पर्व की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थीं। पर्व की पूर्व संध्या पर चर्चों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चर्चों को रंग-बिरंगी रोशनी और विशेष साज-सज्जा से सजाया गया था।
प्रभु यीशु के जन्म की झांकी चर्च में लगाई गई।
इससे पहले, कैरोल सिंगिंग के माध्यम से घर-घर जाकर प्रभु यीशु का संदेश सुनाया गया। गिरजाघरों के अलावा, ईसाई समुदाय ने अपने घरों को भी रंगीन विद्युत झालरों और क्रिसमस ट्री से सजाया था। गुरुवार सुबह से भी कई चर्चों में प्रार्थनाएं और अनेक धार्मिक आयोजन जारी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.