रोहतक के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में मृतक भीम सिंह के परिजन से बात करते हुए एसएचओ राज सिंह।
रोहतक के रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास मिले फोन से परिवार के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउ
मृतक की पहचान जींद के ब्लॉक जुलाना निवासी करीब 70 वर्षीय भीम सिंह पुत्र हुक्म सिंह के रूप में हुई, जो गुरुग्राम से अपने घर जींद जा रहे थे। भीम सिंह ने बहादुरगढ़ से जींद की टिकट ले रखी थी, लेकिन बहादुरगढ़ से भिवानी वाली ट्रेन से रोहतक आ गए और जींद वाली ट्रेन की इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।
मृतक भीम सिंह।
बैंच पर लेटे हुए मिला भीम सिंह का शव रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि मरने से पहले भीम सिंह पानी की बोतल लेकर आया और बैंच पर बैठ गया, जहां एक महिला भी बैठी हुई थी। भीम सिंह ने महिला से आग्रह किया कि वह दूसरे बैंच पर बैठ जाए, उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही और वह लेटना चाहता है।
लोगों ने बताया कि महिला उठकर दूसरे बैंच पर बैठ गई। इसी दौरान एक भिखारी आया, जिसने खाने के लिए पैसे मांगे। भीम सिंह ने उसे 20 रुपए दे दिए और अपने आखिरी समय में घर पर फोन करके कहा कि उसकी तबीयत खराब हो रही है और वह रोहतक रेलवे स्टेशन पर है। इसके भीम सिंह बैंच पर लेट गया और उसने अंतिम सांस ली।

रेलवे स्टेशन पर बैंच पर लेटा हुए भीम सिंह।
भीम सिंह के फोन पर जीआरपी एसएचओ ने की बेटे से बात लोगों ने जब जीआरपी को सूचना दी तो एसएचओ राज सिंह मौके पर पहुंचे। इसी दौरान भीम सिंह के फोन पर उसके घर से फोन आया। एसएचओ ने पूछा कि कौन बोल रहा है तो सामने से बताया कि भीम सिंह की पत्नी है। एसएचओ ने भीम सिंह की पत्नी की बजाय उसके बेटे से बात की और भीम सिंह के मरने की सूचना दी।
सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पद से रिटायर है भीम सिंह भीम सिंह सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल रह चुके है और रिटायर होने के बाद अपना जीवन सुखमय तरीके से जी रहे थे। भीम सिंह के दो बेटे है, जिनमें बड़ा बेटा दीपक है और छोटे बेटे का नाम जयदीप है, जो ऑस्ट्रेलिया में नेवी के अंदर पोस्टेड है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैंच पर लेते हुए बुजुर्ग भीम सिंह।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया जीआरपी एसएचओ राज सिंह ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव की सूचना मिली। सूचना के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान भीम सिंह के रूप में हुई, जिसके परिवार को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.