रोहतक के गांव रिटौली में शराब ठेके पर फायरिंग मामले में गोली का खोल उठाते हुए पुलिस।
रोहतक के गांव रिटौली में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल रहे 2 आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ जादू पुत्र बिजेंद्र निवासी झज्जर व यश उर्फ अतुल निवासी गांव कासनी झज्जर के रूप में हुई। दोनों
रिटौली गांव में 19 दिसंबर 2025 को सांय करीब 5:15 बजे शराब के ठेके पर फ्रोंक्स कार सवार 5 युवकों ने फॉरच्यूनर गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फायरिंग में घायल फॉरच्यूनर सवार दीपक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
शराब ठेके पर फायरिंग के दौरान फॉरच्यूनर गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान।
शराब के ठेके में साझेदार है दीपक व सन्नी रिटौली गांव रिटौली निवासी गैंगस्टर सन्नी व गांव सुडाना निवासी दीपक दोनों शराब के ठेके में साझेदार है। 19 दिसंबर 2025 को सांय दीपक, सन्नी व उसके साथी शराब के ठेके के बाहर गाड़ी से सामान को अनलोड कर रहे थे। तभी फ्रोंक्स कार में सवार 5 युवक हथियारों सहित आए और शराब ठेके के पास खड़ी फॉरच्यूनर गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें गोली दीपक के पेट व कंधे पर लगी। सन्नी, दीपक व अन्य ने भागकर जान बचाई।

घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस।
क्रॉस फायरिंग में 2 हमलावर हुए घायल फायरिंग के दौरान सन्नी की तरफ से भी क्रॉस फायरिंग की गई, जिसमें दो हमलावर घायल हो गए। वारदात के बाद पांचों युवक गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। गोली लगने से एक हमलावर की मौत हो गई और दूसरे का झज्जर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक की पहचान दीपांशु निवासी गांव महराणा जिला झज्जर के रूप में हुई।
सन्नी को मारने की नीयत से किए फायर गांव रिटौली निवासी सन्नी व हिमांशु भाऊ के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। हिमांशु भाऊ फरार चल रहा है। रिटौली गांव स्थित शराब ठेका सन्नी रिटौली ने ले रखा है। 19 दिसंबर को जब सन्नी शराब के ठेके पर था तो उसे मारने की नीयत से ही फायरिंग करवाई गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार 70 से अधिक फायर हुए।

घटनास्थल पर गोलियों के खोल खोजते हुए पुलिस।
दोनों गुटो में 2020 से चल रही रंजिश हिमांशु उर्फ भाऊ व सन्नी दोनों एक ही गांव के हैं। 2020 से दोनों के बीच रंजिश चल रही है। झगड़े की शुरुआत बसों की किस्तों को लेकर हुआ था। सन्नी ने हिमांशु के चाचा के लड़के बजरंग की हत्या मार्च 2022 में की थी। उसका बदला लेने के लिए हिमांशु ने सन्नी के साथी हंसराज की हत्या की। उसके बाद से दोनों के बीच लगातार रंजिश चल रही है। 2025 में जून महीने में सन्नी के चाचा का मर्डर किया। अभी तक रंजिश में 5 मर्डर हो चुके हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.