नवादा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ भागने के बाद अपने पिता और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने दावा किया है कि उसे घर में प्रताड़ित किया जा रहा था और मारपीट की जाती थी।
यह मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के माल गोदाम का है। राजेंद्र प्रसाद की बेटी जुली कुमारी ने दिलीप कुमार वर्मा के पुत्र गोलू कुमार के साथ एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। यह वीडियो गुरुवार को वायरल होने के बाद जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
भागती नहीं तो घर वाले हत्या कर देते
वीडियो में जुली कुमारी ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है। उसने आरोप लगाया कि उसके घर में उसे बहुत प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवती ने यह भी कहा कि यदि वह घर से नहीं भागती तो उसकी हत्या कर दी जाती।
जुली ने वीडियो में धमकी दी है कि यदि उसके प्रेमी के परिवार वालों को कुछ भी होता है, तो इसके लिए उसके पिता और परिवार वाले जिम्मेदार होंगे। अंत में उसने कहा कि वे दोनों जहां भी हैं, खुश हैं।
कमेंट में प्रतिक्रिया दे रहे लोग
इस वीडियो के वायरल होने के बाद नवादा में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है। कई लोगों का कहना है कि प्यार करना गुनाह नहीं है, लेकिन एक पिता और परिवार पर हत्या का आरोप लगाना कहीं से भी उचित नहीं है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.