रोहतक के गांव खिड़वाली में एक व्यापारी पर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल की पहचान खिड़वाली निवासी 30 वर्षीय नवीन भंडर पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई। बताया जाता है कि शनिवार रात आठ-सवा आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों के साथ कारोबारी की कहासुनी हो गई, जिसमें आरोपियों ने नवीन के ऊपर फायरिंग की। फायरिंग के दौरान नवीन के सिर पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने नवीन का इलाज किया। नवीन की हालत अभी सामान्य है। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस टीम व सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.