बिहार के गया जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित CTET परीक्षा शनिवार 7 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. पहाड़पुर गेट नंबर पांच के समीप स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में भी हजारों की संख्या मे परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे.
विभिन्न जिलों से परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने कहा कि परीक्षा बहुत बढ़िया गया है और पेपर भी आसान था. औरंगाबाद से आए शशि शेखर कुमार ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे. परीक्षा बहुत बढ़िया गया है और उम्मीद है इस वर्ष शिक्षक बनने का सपना भी पूरा होगा. सवाल मीडियम था और सवालों को हल करने में परेशानी भी नहीं हुई. कुछ सवाल परेशान करने वाले थे लेकिन, समय रहते उसे भी हल कर लिया गया.
गया जिले के अतरी से आए आशुतोष कुमार ने बताया परीक्षा की तैयारी पिछले एक-दो महीने से चल रही थी. पेपर बहुत बढ़िया गया है और 90 प्लस अंक आने की उम्मीद है. गणित में थोड़ा परेशानी हुई बाकी सारे पेपर मीडियम थे. गणित विषय में कैलकुलेशन थोड़ा बढ़ गया था सारे सवालों को हल कर लिया. नवादा जिले से आए राजेश कुमार ने बताया सवाल काफी हल्का था और परीक्षा बहुत बढिया गया है. काफी दिनों से परीक्षा की तैयारी चल रही थी और उम्मीद है अच्छे अंक प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना पूरा कर लेंगे.
कुछ छात्रों की मानें तो जीडीपी यानी बाल विकास व शिक्षा शास्त्र का पेपर थोड़ा टफ था. बता दें कि द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 5 विषय से 150 सवाल पूछे गए थे. पेपर वन में बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 सवाल, पेपर 2 गणित से 30 सवाल, पेपर 3 पर्यावरण अध्ययन से 30 सवाल, पेपर चार भाषा-1 अंग्रेजी और हिंदी से 30 सवाल, पेपर 5 भाषा-2 अंग्रेजी और हिंदी से 30 सवाल थे. ढाई घंटे की यह परीक्षा थी. गया जिले में विभिन्न जगहों पर बनाये गये परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गया.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.