रेवाड़ी नगर परिषद हाउस की बैठक में मौजूद चेयरपर्सन, ईओ सुशील कुमार व पार्षद ।
रेवाड़ी नगर परिषद हाउस की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई। नगर परिषद का कार्यकाल 17 जनवरी को समाप्त हो रहा है। चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 100 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह बजट 42 लाख रुपए के लाभ के साथ
बजट पारित होने के बाद सामान्य सभा में 21 अन्य प्रस्तावों पर भी सर्वसम्मति से मुहर लगी। इनमें गांव जाटूवास में शहर की डेयरी की 10 एकड़ जमीन पर वॉटर टैंक बनाने का प्रस्ताव प्रमुख है। इसके अतिरिक्त, शहर के मुख्य द्वारों का नामकरण करने और सैय्यद सराय कॉलोनी का नाम बदलकर धरमपुरा करने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए।
बैठक में हुई बहस
हालांकि, बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई। वार्ड 3 के पार्षद प्रवीण चौधरी ने कहा कि केवल झाड़ू थमाने से सफाई नहीं सुधरेगी, बल्कि नगर परिषद में कर्मचारियों की भर्ती से ही व्यवस्था दुरुस्त होगी। इसके जवाब में वार्ड 18 के पार्षद मनीष गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक ने हाथ में झाड़ू थामकर शहर की सूरत बदल दी है।
कंकर वाली जोहड़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी काफी बहस हुई। वहीं, वार्ड 17 की पार्षद सुचित्रा चांदना ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
चेयरपर्सन ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
चेयरपर्सन पूनम यादव ने बैठक में अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में जितने विकास कार्य नहीं हुए, उतने उनके 5 साल के कार्यकाल में कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर परिषद के इतिहास में पहली बार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यहां आकर 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
पूनम यादव ने संकेत दिया कि यदि उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए पार्टी और राव इंद्रजीत सिंह आदेश देंगे, तो वह एक बार फिर विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.