नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सती स्थान मोहल्ले में गुरुवार को भूत-पिचाश को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक महिला की पहचान सती स्थान निवासी सुधीर चौधरी की पत्नी किरण देवी (35) के रूप में हुई है। किरण देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों (दो लड़की और दो लड़का) को छोड़ गई हैं। इस मारपीट में किरण देवी को बचाने आए उनके पति सुधीर कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
भूत-पिचाश करने का आरोप लगाकर झगड़ा किया जा रहा था
परिजनों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से सती नरेश चौधरी के परिवार द्वारा भूत-पिचाश करने का आरोप लगाकर झगड़ा किया जा रहा था। गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें किरण देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
घायल किरण देवी की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई
घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. इलिका भारती ने बताया कि घायल किरण देवी की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई। अन्य घायल ललिता देवी और सुधीर चौधरी का इलाज कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं।
दो गोतिया परिवारों के बीच विवाद
इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि सती स्थान में दो गोतिया परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें लगभग 4-5 लोग घायल हुए और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। आप पिया है कि महिला किसी दूसरे से दूसरे पर जादू टोना करती थी जिसके कारण ही या घटना घटी है हालांकि इसकी कोई पुष्टि अभी नहीं हुई है कि महिला के द्वारा कोई जादू टोना किया जाता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.