रेवाड़ी की धारूहेड़ा सीआईए ने बहाला निवासी व्यापारी मोहन की हत्या के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से भिवानी के बडेसरा और हाल रोहतक की रेलवे कालोनी निवासी अंकुश के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। हत्याकांड में तीन इनामी सहित चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
23 दिसंबर को हुई थी हत्या
गांव बहाला निवासी व्यापारी मोहन की 23 दिसंबर को गोलियां मारकर हत्या कर दी। कार में सवार होकर आए सोनू और साहिल ने दवाई पूछने के बहाने दुकान में गोलियां मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। लेनदेन के विवाद में हुई थी हत्या
मृतक के बेटे दुष्यंत ने हिसार की एग्रो कंपनी के साथ लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका व्यक्त की थी। शिकायत में बताया था कि उनके पास कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप थी। विवाद के चलते उनके पिता ने कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप छोड़कर दूसरी कंपनी के साथ काम शुरू कर दिया था।
कंपनी एमडी की हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले हिसार की एग्रो कंपनी के एमडी गांव मोहब्बतपुर निवासी जयप्रकाश उर्फ जयवीर को गिरफ्तार किया था। जनवरी में सोनू महाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया और फिर प्रोडेक्शन वारंट पर लिया। सोनीपत के पिनाना निवासी जयभगवान उर्फ सोनू महाल और भटगांव निवासी प्रदीप उर्फ सूंडा 20-20 हजार व नसीरपुर निवासी साहिल 10 हजार का इनामी है। पांचवें आरोपी अंकुश को पुलिस ने पूछताद के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.