नवादा के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र की नीम टोला से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना 3 फरवरी को हुई, जिसकी जानकारी बाइक मालिक रमेश चंद्र ने पुलिस को दी।
रमेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। जब वे कुछ देर बाद बाहर निकले, तो बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
किसी को भी चोरी का आभास नहीं हुआ
जांच के दौरान, पास के डोबारा मोहल्ले में लगे एक CCTV की फुटेज में एक युवक बाइक को बिना स्टार्ट किए पैदल ले जाते हुए साफ दिख रहा है। फुटेज में यह भी दिखा कि उस समय कुछ लोग वहां बैठे थे, लेकिन किसी को भी चोरी का आभास नहीं हुआ।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद रमेश चंद्र ने तत्काल बुंदेलखंड थाना में आवेदन दिया। थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई
पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो फुटेज में बाइक ले जाते हुए दिख रहा है। फुटेज में बाइक ले जा रहे युवक के पीछे एक और युवक पैदल चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। आशंका है कि चोर ने मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया ताकि बाइक की आवाज न आए और वह उसे पैदल ले जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.