Tips and Tricks : रोज-रोज एक जैसा खाना बनाते-बनाते अक्सर स्वाद में बोरियत आ जाती है. लेकिन कुछ आसान घरेलू टिप्स अपनाकर साधारण सब्ज़ी, दाल या खिचड़ी को भी बेहद खास बनाया जा सकता है. फूड ब्लॉगर अन्नू वर्मा बता रही हैं ऐसे देसी नुस्खे, जो रोज़ के खाने में नया स्वाद, खुशबू और सेहत का तड़का लगा देंगे.
Tips and Tricks: हर ग्रहणी की चाह रहती है कि वह रोजाना स्वादिष्ट व्यंजन बनाए. लेकिन, रोज रोज कुछ नया ट्राय करना भी मुश्किल है. ऐसे में कुछ टिप्स अपनाकर रोजाना बनने वाले साधारण खाने को भी लाजवाब बना सकती हैं. फूड ब्लॉगर अन्नू वर्मा ने बताया कि कुछ सामग्रियों को किसी सब्ज़ी या व्यंजन में मिलाया जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको कुछ कुछ ऐसे ही टिप्स की जानकारी देने वाले हैं.

रोज़ की ग्रेवी वाली सब्ज़ी में नया स्वाद: फूड ब्लॉगर अन्नू वर्मा ने बताया कि रोज बनने वाली ग्रेवी सब्ज़ियों जैसे आलू-गोभी-मटर या बैंगन की सब्ज़ी अगर बच जाए तो उसमें थोड़ा-सा ताज़ा कसा हुआ नारियल डाला जाए तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. नारियल सब्ज़ी को हल्की मिठास और खुशबू देता है. चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और नींबू रस भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है.

सूखी सब्ज़ियों को खास बनाने का तरीका: उन्होंने बताया कि इस सूखी सब्ज़ियों जैसे मिक्स वेज, बींस, गाजर या पत्ता गोभी की सब्ज़ी को और भी अधिक स्वादिष्ट और लाजवाब बनाने के लिए इसमें भुने हुए सफ़ेद तिल, कलौंजी और भुनी सौंफ का पाउडर डाला जा सकता है. इससे सब्जी की खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ उसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है और आम से दिखने वाली सब्जी खास लगने लगती है. खास बात ये है कि ये मसाले पाचन में भी मदद करते हैं. ध्यान रहे कि हल्की आंच पर लास्ट में यह मिश्रण डालें, ताकि इसकी खुशबू बनी रहे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मीठे व्यंजनों में खुशबू और स्वाद का तड़का: खाने के समय मीठा व्यंजन खाना सबको अच्छा लगता है. ऐसे में हलवा, खीर या दूध से बने अन्य मीठे व्यंजनों में थोड़ा-सा जायफल पाउडर डालने से स्वाद में गहराई आती है. खासकर सर्दियों में आटे या बाजरे के हलवे में गुड़, इलायची और सोंठ पाउडर मिलाने से मिठास के साथ हल्की गर्माहट भी मिलती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है.

पराठों के लिए तैयार स्वादिष्ट मिश्रण: फूड ब्लॉगर अन्नू वर्मा ने बताया कि पराठों के लिए स्वादिष्ट मिश्रण तैयार करने के लिए भुनी हुई अलसी, तिल और कलौंजी का पाउडर बनाकर उसमें अमचूर, थोड़ा नमक और काली मिर्च मिला लें. यह मिश्रण पराठों के ऊपर डालकर खाने से स्वाद बढ़ाता है. चाहें तो इसे आटे में मिलाकर पराठे बेलें, इससे पराठे और भी पौष्टिक व स्वादिष्ट बनते हैं.

चावल और खिचड़ी को बनाएं खास: फूड ब्लॉकर अनु वर्मा ने बताया कि सादे चावल या खिचड़ी में ऊपर से देसी घी, थोड़ा भुना जीरा और चुटकीभर हींग डालने से स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. चाहें तो इसमें भुना लहसुन या तली हुई प्याज भी डाल सकते हैं. ये छोटे-छोटे उपाय रोज़ के खाने को नया स्वाद और खुशबू देते हैं.

सर्दियों के लिए मसाला पाउडर बनाकर रखें: सर्दियों में आप घर पर आसानी से मसाला पाउडर बनाकर रख सकते हैं. इसे बनने के लिए दालचीनी, सोंठ और जायफल को बारीक पीसकर एयरटाइट डिब्बे में रख लें. यह मिश्रण सर्दियों में कॉफी, गर्म दूध या गाजर के हलवे पर डालने के लिए बहुत उपयोगी है. यह न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि ठंड में शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.