Jaggery Bundi Recipe: मकर संक्रांति पर घर पर स्वादिष्ट और सेहतमंद लड्डू और हलवा बनाना आसान है. गृहिणी सुमित्रा मौर्य ने साझा किया कि इस बार आप पारंपरिक तिल के लड्डू और गुड़ बूंदी के साथ तिल हलवा भी घर पर बना सकते हैं. गुड़ बूंदी बनाने के लिए बेसन, चावल का आटा और गुड़ का इस्तेमाल करें. हलवा बनाने में तिल, गुड़, सूजी, दूध, घी और मेवे डालकर गाढ़ा और स्वादिष्ट हलवा तैयार किया जा सकता है. ये रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.
मकर संक्रांति का पर्व आने वाला है, हर साल की तरह घर-घर में तिल के पारंपरिक लड्डुओं की खुशबू फैलने लगेगी. लेकिन इस बार क्यों न कुछ नए अंदाज के लड्डू बनाए जाएं? ऐसे आज की हमारी इस रेसिपी स्पेशल खबर में हम आपको दो ऐसे खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. पहली रेसिपी का नाम गुड़ बूंदी और दूसरी रेसिपी का नाम है तिल हलवा, आइए जानते हैं इन्हें बनाने की विधि.

गृहिणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि वह गुड़ बूंदी का स्वाद मकर संक्रांति के पर्व की खुशियों की दोगुना कर देता है. इसे बनाना भी बहुत आसान है. पतंग उड़ाने के साथ साथ गुड़ बूंदी खाने का अगल की एक्सपीरियंस देगा. इसे बनाने के लिए बूंदी के लिए बेसन कप, चावल का आटा 1 बड़ा चम्मच, घी तलने के लिए। चाशनी के लिए कीसा हुआ गुड़- 1 कप, पानी ½ कप, सौंठ पाउडर- 1 छोटा चम्मच, इलायची पाउडर-2 छोटा चम्मच की आवश्यकता होती है.

एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा छान लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. अब इसे 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह से फेंटें ताकि बूंदी फूली हुई बने. अब कड़ाही में घी गर्म करें. इसके बाद छेद वाले झारे को कड़ाही के ऊपर रखें और उस पर थोड़ा-थोड़ा घोल डालकर बूंदी छानें. आंच मध्यम रखें और बूंदी को सुनहरी व कुरकुरी होने तक तलें, फिर इसे प्लेट में निकाल लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद दूसरी कड़ाही में गुड़ व आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं. चाशनी तैयार होने पर इसमें इलायची पाउडर और सौंठ मिलाएं. गैस बंद करें और तैयार बूंदी चाशनी में डाल दें. हल्के हाथ से मिलाएं ताकि सारी बूंदी पर गुड़ की परत चढ़ जाए. इस तरीके से आसानी से गुड़ बूंदी बनकर तैयार हो जाएगी. सर्दियों में गुड़ खाना अच्छा माना जाता है ऐसे में यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है.

गृहिणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि रेसिपी बहुत खास और अलग है. तिल के लड्डू के साथ-साथ आप घर में इस बार मकर संक्रांति के पर्व पर तिल का हलवा भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सफेद तिल 1 कप, कीसा हुआ गुड़ आधे कप से ज्यादा, सूजी- 1 कप, घी-4 बड़े चम्मच, मलाई युक्त दूध-2 कप, इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच, कटे हुए मेवे (बादाम, काजू और पिस्ता) की आवयश्कता होती है.

इसे बनाने के लिए कड़ाही में तिल को धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें. जब तिल फूलने लगें और खुशबू आने लगे, तो इन्हें निकाल लें. ठंडा होने पर तिल को दरदरा पीस लें. अब अब कड़ाही में दो बड़े बम्मच घी गर्म करें और मेवे तलकर निकाल लें. फिर उसी घी में सूजी डालकर धीमी आंच पर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. इसमें पिसे हुए तिल डालें और एक मिनट और भूनें. अब दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब गुड़ डालें.

इस दौरान हलवे को चलाते रहें जब तक गुड़ पूरी तरह पिपल न जाए. अब बचा हुआ घी और हलवे को डाले तब तक भूनें जब तक वह कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे. अंत में इलायची पाउडर और मेवे डालकर गैस बंद कर दें. कुछ देर ढककर रखें. गर्मागर्म तिल का हलवा तैयार है. इसे फ्रिज में एक हफ्ते तक रख सकते हैं. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी यह फायदेमंद रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.