जहानाबाद: सड़क किनारे रहने वाले स्ट्रीट डॉग्स अक्सर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अपनी जान गंवा देते हैं. इस समस्या के समाधान के लिए पिछले 10 वर्षों से पशु सेवा में जुटे अर्जुन कुमार वर्मा ने एक प्रभावी और सस्ता उपाय सुझाया है. अर्जुन के अनुसार, बाजार में उपलब्ध एक विशेष रिफ्लेक्टिव पट्टा डॉग्स की जिंदगी बचा सकता है. मात्र ₹50 से ₹100 की कीमत वाले इस पट्टे को गले में पहनाने से रात के समय वाहनों की लाइट पड़ते ही यह चमकने लगता है. इस रिफ्लेक्शन की वजह से वाहन चालकों को दूर से ही पशु की उपस्थिति का पता चल जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है. अर्जुन ने लोगों से अपील की है कि वे इन बेजुबानों की सुरक्षा के लिए इस छोटे से निवेश के साथ आगे आएं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.