Panchratna Achar Making Process: पंचरत्न अचार एक पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक अचार है, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें गाजर, आंवला, अदरक, लहसुन, हल्दी और हरी मिर्च जैसी कई सब्ज़ियां और मसाले मिलाए जाते हैं. इसमें कोई केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं होता और यह लंबे समय तक खराब नहीं होता. सर्दियों में यह शरीर को गर्म रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है. रोज़ाना खाने के साथ इसे मिलाने से भोजन का स्वाद और स्वास्थ्य दोनों बढ़ते हैं.
प्राचीन समय से ही हमारी परंपराओ में अचार का खास स्थान रहा है. बिना अचार के खाना अधूरा सा लगता है. हर मौसम में अलग-अलग अचार बनाए जाते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं. पंचरत्न वाला अचार ऐसा ही एक खास अचार है, जिसमें कई तरह की सब्ज़ियाँ और औषधीय चीज़ें मिलाई जाती हैं. गाजर, आंवला, अदरक, लहसुन, हल्दी और हरी मिर्च से बना यह अचार खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है और हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

इस अचार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें कोई केमिकल या प्रिज़र्वेटिव नहीं होता. यह लंबे समय तक खराब नहीं होता और सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है. इसके सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. रोज़ के भोजन में थोड़ा सा पंचरत्न अचार डालने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है और भोजन आनंददायक बन जाता है. यह अचार स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का बेहतरीन संगम है.

गृहिणी गीता देवी के अनुसार पंचरत्न अचार बनाना बेहद आसान है. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में गाजर, आंवला, अदरक, लहसुन की कलियाँ, ताज़ी हल्दी, हरी मिर्च, जीरा, सौंफ, मेथी दाना, काली मिर्च, सरसों और सरसों का तेल शामिल हैं. इसके अलावा कलौंजी, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक और काला नमक भी डालना होता है. इन सभी सामग्रियों को सही मात्रा में मिलाकर तैयार किया गया पंचरत्न अचार स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है और इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. आंवला, अदरक, लहसुन, हल्दी और हरी मिर्च को भी साफ करके काट लें या कद्दूकस कर लें. एक कढ़ाई में जीरा, सौंफ, मेथी दाना, काली मिर्च और सरसों को धीमी आंच पर हल्का भूनें. मसाले जब खुशबू देने लगें तो इन्हें ठंडा करके दरदरा पीस लें. इस मिश्रण को अचार में मिलाने से उसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती हैं और पंचरत्न अचार और भी स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बन जाता है.

दूसरी कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें कलौंजी व अजवाइन डालकर तड़का लगाएं, फिर हींग डालें. अब तैयार किए हुए अचारी मसाले और लाल मिर्च डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. इसके बाद सारी कटी हुई सब्ज़ियां, नमक और काला नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. 10-12 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. अचार को ठंडा होने पर कांच की जार में भरें और फ्रिज में सुरक्षित रखें. ऐसा करने से पंचरत्न अचार लंबे समय तक ताजा और स्वादिष्ट रहता है.

पंचरत्न अचार न केवल स्वाद में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. पंचरत्न वाला अचार पाचन शक्ति को मजबूत करता है और गैस, अपच व कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है. आंवला और हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. अदरक और लहसुन सर्दी-खांसी और सूजन में लाभकारी होते हैं. सरसों का तेल शरीर में गर्माहट बनाए रखता है, जिससे यह अचार खासकर सर्दियों में बहुत फायदेमंद होता है. स्वाद के साथ-साथ यह अचार सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.