Jharkhand Aaj Ka Mausam : रांची समेत झारखंड के 7 जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है. रांची मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है. जहां अगले 7 दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है
झारखंड के 7 जिलों में येलो अलर्ट
आज खासतौर पर झारखंड के 7 जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इनमें रांची, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, रामगढ़ व हजारीबाग जैसे जिले शामिल हैं. यहां का न्यूनतम तापमान भी 5-6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. इससे 2-3 डिग्री कम भी रह सकता है. यानी 2-3 डिग्री भी रह सकता है. इसके साथ ही सुबह में घना कोहरा और जबरदस्त बर्फ़ीली हवा से यहां के लोगों को काफी सावधान रहने की जरूरत है.
शहरों का तापमान औरAQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| रांची | 24/9 | 171 |
| जमशेदपुर | 25/12 | 233 |
| धनबाद | 23/12 | 265 |
| बोकारो | 22/9 | 200 |
| पलामू | 24/ 8 | 170 |
( नोट- ये आंकड़े सोमवार के हैं )
धूप के लिए 11:00 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा
राजधानी रांची, खूंटी और हजारीबाग जैसी जिलों का हाल तो ऐसा है कि सुबह में 8:00 बजे और 9:00 बजे तक धुंध ही दिखाई दे रहा है. धूप दिख ही नहीं रही है. धूप के लिए आपको 11:00 बजे तक इंतजार करना पड़ेगा और 2:00 बजे तक धूप हल्का पड़ रहा है और एक बार फिर से शाम की बर्फीली हवा, यानी कि दिनभर एकदम कश्मीर वाली मशहूस हो रही है.
7 दिनों तक सर्दी से कोई राहत नहीं
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल एक हफ्ता कोई राहत नहीं मिलने वाली है. दरअसल, हिमालय क्षेत्र में अच्छी खासी बर्फबारी देखी जा रही है. वहां से आने वाली उतरी हवा अपने साथ जबरदस्त कांकनी लेकर आ रही है. यही कारण है कि अभी आने वाले एक हफ्ते तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच देखने को मिलेगा.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.