सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से चांदी के दाम लगातार बढ़ते रहे और देखते ही देखते यह अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई. आपको बता दें कि 20 दिसंबर को चांदी की कीमत 2,01,000 रुपये प्रति किलो थी, जबकि आज यह बढ़कर 2,44,500 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. इस तरह महज 8 दिनों में चांदी के दामों में कुल 43,500 रुपये प्रति किलो की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
लोगों के पहुंच से बाहर हुई चांदी
एक ही हफ्ते में 43 हजार रुपये की बढ़ोतरी ने चांदी को आम लोगों की पहुंच से कुछ हद तक दूर कर दिया है. आज की स्थिति में, हर तरह की चांदी की बिक्री दो से ढाई लाख के बीच हो रही है. अगर यही रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में चांदी की कीमतें और नए रिकॉर्ड बना सकती हैं.
आज क्या है रेट
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,06,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
हर तरफ चांदी ही चांदी
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,44,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,51,320 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,27,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 103,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.