Ranchi Famous Astrologer: रांची के डॉ. मोहित शाह ने एस्ट्रोलॉजी के प्रति लगाव के चलते लाखों की नौकरी छोड़ी और इस फील्ड को चुना. ज्योतिष में पीएचडी करने के बाद वे इस विधा के ऐसे जानकार बने कि आज दुबई तक उनके क्लाइंट हैं.
लाखों की नौकरी छोड़ी
डॉ. मोहित बताते हैं कि इंटरनेशनल करियर से जुड़े दूसरे सब्जेक्ट में उन्होंने डबल पीजी किया है, इसके बाद वह लाखों की नौकरी कर रहे थे. लेकिन मन बार-बार एस्ट्रोलॉजी की तरफ ही जाता था. ऐसे में उन्होंने इसी क्षेत्र में पीएचडी की. जब वे नौकरी छोड़कर इस फील्ड में आए, तो घर में कोई खुश नहीं था. सबको लगता था कि इसमें क्या करियर होगा. लेकिन आज जब लोग देखते हैं, तो बड़ा प्राउड फील करते हैं.
देश के हर कोने में क्लाइंट्स, ऑनलाइन कंसलटेंसी
डॉ. मोहित बताते हैं कि आज देश के हर कोने में उनके क्लाइंट्स हैं. आप जिस भी शहर या राज्य का नाम बता दीजिए, वहां से उनके क्लाइंट मिल जाएंगे. यह सब ऑनलाइन कंसलटेंसी के जरिए होता है, जो विदेश तक फैला हुआ है. इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी है, जिसके जरिए वे जरूरी टॉपिक पर वीडियो बनाते रहते हैं. इन वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं और वहीं से कई क्लाइंट उनसे संपर्क करते हैं.
सिर्फ समस्या नहीं बताते, बल्कि समझाते भी हैं
डॉ. मोहित बताते हैं कि कई बार एस्ट्रोलॉजर सिर्फ डराने का काम करते हैं. कहते हैं कि यह ग्रह कमजोर है, वह ग्रह कमजोर है, अब ऐसा होगा या वैसा होगा. लेकिन वह अपने क्लाइंट्स को शिक्षित करते हैं. उनके सामने कुंडली खोलते हैं और दिखाते हैं कि कौन सा ग्रह किस खाने या नंबर में बैठा है और इसका क्या मतलब होता है. अगर किसी को यकीन न हो, तो वह खुद भी किताब खोलकर देख सकता है.
डिटेल में होता है डिस्कशन
इस तरह क्लाइंट का भरोसा उन पर और मजबूत होता है. सिर्फ दो-चार उपाय बताने से काम नहीं चलता. इसके लिए क्लाइंट के साथ बैठकर दो-चार घंटे तक डिस्कशन करना होता है और उनकी कुंडली को विस्तार से समझाना पड़ता है. आज स्थिति यह है कि अगर आप आज अपॉइंटमेंट लेंगे, तो शायद 5 दिन बाद ही समय मिल पाए. क्योंकि यह एक घंटे का काम नहीं होता, बल्कि बहुत गहरा अध्ययन करना पड़ता है. यही वजह है कि समय लगता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.