Himachal Poanta Sahib Accident: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पावंटा साहिब-शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर कमरऊ में हाईड्रा मशीन की टक्कर से पार्थ शर्मा की मौत पर ग्रामीणों ने सात घंटे तक हाईवे जाम कर प्रशासन से आश्वासन लिया. ग्रामीणों ने काफी देर तक हाईवे बंद रखा और इस वजह से वहां पर जाम लग गया.
जानकारी के अनुसार, कमरऊ में हुए हादसे में मारे गए बच्चे की पहचान कमरऊ पंचायत के उपप्रधान के इकलौते पुत्र पार्थ शर्मा (12) के रूप में हुई है. गौरतलब है कि यहां पर नेशनल हाईवे का काम एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जहां पर हादसा हुआ, वहां पर सड़क तंग थी और हाईड्रा चालक ने एक बाइक को पास देने की कोशिश की तो सड़क किनारे स्कूटी पर बैठा पार्थ इसकी चपेट में आ गया.
दरअसल, कमरऊ उप प्रधान सुरेश शर्मा का बेटा पार्थ सड़क के साथ स्कूटी पर बैठा था. गांव खजियार के रहने वाले पार्थ शर्मा (12) को घायल हाल में सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.
लोगों ने आक्रोश में हाईवे किया जाम
सड़क हादसे से आक्रोशित कमरऊ और आसपास गांवों के ग्रामीणों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया है. इधर, चक्का जाम की वजह से कई किमी तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई. लोगों ने पुलिस, प्रशासन के अलावा एनएच और ठेकेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. उधऱ, जाम की सूचना मिलने क बाद एसडीएम कफोटा मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया.

पावंटा साहिब के कमरऊ गांव में हादसे के बाद पहुंचे लोग.
एक शख्स ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की वजह से आम जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि जब से हाईवे बन रहा है, तब से परेशानी बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि बच्चा सड़क किनारे बैठा था और हाईवे ने उसे टक्कर मार दी. वहीं, सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा, एसएचओ पुरुवाला और एसडीएम कफोटा ने भी मौके पर पहुंचकर लोंगों से बात की.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.