पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानाें पर सोमवार को छापामारी की गई। छापामारी के दौरान धधकती शराब भट्ठियों को छोड़कर कारोबारी भाग निकले। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बकेवर थाना क्षेत्र के कंजरन डेरा बेंता गांव में थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय व आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार की संयुक्त टीम ने दबिश दी। खेत के बीच धधकती शराब भट्ठियों को छोड़कर आरोपी भाग निकले। छापेमारी में टीम ने करीब 150 लीटर कच्ची शराब, 15 क्विंटल लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। 12 शराब भट्ठियों को तोड़कर नष्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान गांव के आरोपी अच्छेलाल,जयराम उर्फ जुल्फा, भोला, ,रामकुमार ,विश्वमोहिनी पत्नी वीरेंद्र ,रोहित,विटोला पत्नी सोहनलाल,कनी पत्नी रमेश भाग निकले हैं। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.