भास्कर न्यूज | बालोद जैन श्री संघ से सम्बद्ध समाज सेवा एवं जीव दया के कार्यों में अग्रणी और महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था जैन युवा शक्ति का पुनः गठन किया गया। इस प्रक्रिया में जैन श्री संघ के वरिष्ठ सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों की सहमति से बालोद के सक्रिय युवा रजत श्रीश्रीमाल को जैन युवा शक्ति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैन श्री संघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने कहा कि समाज में सेवाभावी और कर्तव्यनिष्ठ युवाओं को जैन युवा शक्ति के माध्यम से सेवा का अवसर मिलता है। अब तक जैन युवा शक्ति बालोद का नाम पूरे प्रदेश में पहचान बना चुकी है। सामाजिक, धार्मिक और जीव दया के क्षेत्र में यह संस्था अग्रणी भूमिका निभाती रही है। संस्था के हर आयोजन में समाज के सभी लोगों का भरपूर योगदान रहा है और आगे भी रहेगा। सलाहकार ओमप्रकाश टाटिया, रूपचंद गोलछा, हरीश सांखला, मनीष कोठारी, सचिव मांगीलाल ढेलड़िया, उपाध्यक्ष चेतन ढेलड़िया, कोषाध्यक्ष: मुकेश भंसाली, सहसचिव प्रकाश भंसाली को बनाया गया। इस अवसर पर नीलेश नाहटा, प्रदीप गोलू चोरडिया, विनोद श्रीश्रीमाल, संजय ढेलड़िया, अरुण बाफना, इंदरचंद ढेलड़िया, लक्की लोढा, महावीर बाफना, शुभम श्रीश्रीमाल, प्रवीण रतन बोहरा, पार्षद दीपक लोढा, आनन्द बाफना, शुभम नाहटा, आशीष ढेलड़िया, शशांक लोढा मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.