Rajasthan Vidhan Sabha Hungama: राजस्थान विधानसभा में गाय के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गाय को राज्य पशु घोषित करने का सवाल उठाया, जिस पर मंत्री जोराराम कुमावत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हिंगोनिया गौशाला में गाय के बछड़े का कटा सिर लटकाए जाने की घटना का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा. जूली ने आरोप लगाया कि एक विधायक आरोपी को बचा रहे हैं. इस पर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा भड़क गए और कहा कि यदि उनके किसी समर्थक की संलिप्तता साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे. विपक्ष द्वारा पोस्टर लहराने और तीखी नोकझोंक के बाद स्पीकर ने सदन स्थगित कर दिया.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.