आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। ब्यावर से भाजपा विधायक की नायब तहसीलदार बेटी को राजस्व मंडल ने APO कर दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. भाजपा MLA की नायब तहसीलदार बेटी APO ब्यावर से भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत की नायब तहसीलदार बेटी कंचन सिंह चौहान को APO किया गया है। राजस्व मंडल ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसका आदेश जारी किया है। इस दौरान वह राजस्व मंडल अजमेर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। कंचन भीलवाड़ा जिले की करेडा में तैनात थीं। पूरी खबर पढ़ें
2. राजस्थान में बॉर्डर के पास बनेगा नया एयरबेस राजस्थान से लगते भारत-पाक सीमा पर अब एयरबेस बनने का रास्ता खुल गया है। नए एयरबेस के लिए श्रीगंगानगर के सादुलशहर के आस-पास में जमीन के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। अधिग्रहण के विरोध में 58 किसानों और जमीन मालिकों ने याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
3. रेप केस में क्रिकेटर यश दयाल हो सकते हैं गिरफ्तार RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल को जयपुर की पॉक्सो कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने यश दयाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जज अलका बंसल ने अपने आदेश में कहा- प्रथमदृष्टया ऐसा नहीं लगता है कि आरोपी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है। पूरी खबर पढ़ें
4. कार पर पलटा कंटेनर, 2 महिलाओं की मौत कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रही कार पर पलट गया। हादसे में कार का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे की सीट पर बैठी 2 महिलाओं की दबने से मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें
5. रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, 155 रन बनाए जयपुर के SMS स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में 155 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। रोहित की पारी के चलते मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बैटिंग करते हुए सिक्किम ने 236 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. हाईवे पर पुलिस जीप के नीचे आने से बची महिला चित्तौड़गढ़ में सीट बेल्ट चालान काटने की बात पर विवाद हो गया। पुलिस और कार सवार लोग हाईवे पर उलझ गए। कार ड्राइवर को पुलिस थाने ले जाने लगी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान एक महिला पुलिस जीप के नीचे आने से बच गई। मामले में SP ने एक ASI को लाइन हाजिर किया है। पूरी खबर पढ़ें

7. अरावली की 100 मीटर की परिभाषा को SC में चुनौती अरावली पर्वतमाला का मामला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हरियाणा के वन विभाग के रिटायर्ड अफसर ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की समिति की उस सिफारिश को चुनौती दी है, जिसमें 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली के रूप में ही मान्यता देने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ें
8. चलती कार में IT कंपनी मैनेजर से गैंगरेप उदयपुर में चलती कार में प्राइवेट IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप किया गया। बर्थ-डे पार्टी के बाद घर छोड़ने के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित युवती ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. गाय की मौत पर बिजनेसमैन ने छपवाया शोक संदेश पाली के एक बिजनेसमैन ने 15 साल तक एक गाय की सेवा की। 16 दिसंबर को उनकी गाय ‘काजल’ की मौत हो गई। इस गाय के लिए शोक संदेश की पत्रिका छपवाई गई। इतना ही नहीं इसके लिए 26 दिसंबर को अपने फॉर्म हाउस पर एक बैठक और प्रसादी भी रखी है। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. स्कूलों में कल से शीतकालीन अवकाश शुरू राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं, जो 5 जनवरी तक रहेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.