कोटा यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 23 जनवरी को होगा दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े शामिल होंगे। विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व शोधार्थियों को पीएचडी उपाधियां बांटेंगे। समारोह कृषि प्रबंध संस्थान,ऑडोटोर
यूनिवर्सिटी के कुलगुरू प्रो.बी.सारस्वत ने बताया कि राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने समारोह में शामिल होने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। आज दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न आयोजन समितियों एवं समन्वय समिति की बैठक विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लगभग ढाई घंटे तक समारोह के प्रारूप, व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व लगभग 81 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
रजिस्ट्रार राजपाल सिंह ने बताया कि 7 जनवरी को दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। उस दौरान राज्यपाल के आने, शोभा यात्रा के मार्ग, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधि वितरण की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि नाम जल्द ही फाइनल किए जाएंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.