विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल से हुई प्रश्नकाल की शुरुआत
आज सदन में प्रश्नकाल की शुरुआत भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य के सवाल से हुई, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम से सुभाष चौक थाने के लिए दूसरी जमीन दिए जाने संबंधी प्रश्न किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चौक थाना सीमित जगह में संचालित किया जा रहा है क्या इसके लिए सरकार ने कोई दूसरी जमीन आवंटित की हुई है? सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्यमंत्री ने कहा कि चार दरवाजा बारियों के बाग स्थित सरकारी भूमि पर थाना शिफ्ट किया जाना था लेकिन उक्त जमीन पर अभी न्यायालय में विवाद चल रहा है इसलिए इसे स्थानांतरित किया जाना फिलहाल संभव नहीं है। जहां तक सुभाष चौक थाने का प्रश्न है अभी इसके लिए जमीन चिन्हित नहीं की गई है।
भाजपा विधायक दल की बैठक आज
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। बैठक में सदन की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। भाजपा विधायक दल की बैठक सत्र के दौरान हर मंगलवार को होती है।
Rajasthan Assembly Session Live : प्रश्नकाल से सदन की शुरुआत, राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस जारी
राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। तारांकित प्रश्नों की सूची में 22 प्रश्न जबकि अतारांकित प्रश्नों की सूची में भी 22 प्रश्न शामिल किए गए हैं। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से जुड़े विभागों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पशुपालन एवं डेयरी तथा वन विभाग से संबंधित सवाल-जवाब होंगे।
विधानसभा में आज उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सदन के पटल पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के वित्त लेखे एवं विनियोग लेखे वर्ष 2024-25 का प्रतिवेदन रखेंगी।
सदन में आज विभिन्न विभागों की अधिसूचनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। पंचायती राज विभाग की दो अधिसूचनाएं मंत्री मदन दिलावर द्वारा सदन के पटल पर रखी जाएंगी, जबकि राजस्व मंत्री हेमंत मीणा राजस्व विभाग की आठ अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.