उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस को मंजूरी मिली, सप्ताह में छह दिन चलेगी. जावर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर पर रुकेगी. पुरानी वंदे भारत सेवाएं बंद होंगी. नई ट्रेन पर्यटन को बढ़ावा देगी.
सप्ताह में छह दिन चलेगी ये ट्रेन.
ट्रेन जावर, डूंगरपुर और हिम्मतनगर स्टेशनों पर रुकेगी. इससे इन इलाकों के यात्रियों को भी फायदा होगा. वंदे भारत ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इसमें आरामदायक सीटें, तेज गति, वाई-फाई, बेहतर शौचालय और स्वच्छता के मामले में अव्वल है.रेलवे ने साथ ही दो पुरानी वंदे भारत सेवाओं को बंद करने का फैसला किया है। उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत (20981/82) 15 फरवरी 2026 से और उदयपुर सिटी-जयपुर वंदे भारत (20979/80) 14 फरवरी 2026 से नहीं चलेगी. इनकी जगह नई असारवा वाली ट्रेन चलेगी.यह नई सेवा उदयपुर और अहमदाबाद के बीच यात्रा समय को काफी कम करेगी और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा देगी. रेलवे ने कहा है कि ट्रेन जल्द शुरू होगी और टिकट बुकिंग की जानकारी जल्द जारी की जाएगी.उदयपुर के यात्रियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है. अब वे अहमदाबाद तेजी से पहुंच सकेंगे और वापस भी जल्दी से आ सकेंगे.
आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस में खास कोच
जयपुर.उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12195/12196, आगराफोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस में 20 फरवरी से एलएचबी रैक लगेंगे. इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के 01 सेकेंड एसी, 02 थर्ड एसी, 01 एसी कुर्सीयान, 05 सेकेंड कुर्सीयान, 06 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 17 डिब्बें होगें.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.