हिसार जिले के खेदड़ गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 वर्षीय कर्मबीर उर्फ लीला ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी अंदर गई तो कर्मवीर लहू लुहान हालत में अंदर पड़ा हुआ था। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई बरवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मृतक के परिजन के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। मानसिक रूप से परेशान चल रहा था बता दे कि कर्मबीर गांव का ही निवासी था और पूर्व में कुश्ती खिलाड़ी रह चुका था। वह गांव के स्टेडियम में बच्चों को कुश्ती का प्रशिक्षण भी देता था। ग्रामीणों के मुताबिक वह मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह तनाव में था। खुद को मारी गोली कर्मबीर हाल ही में हिसार के एक अस्पताल में भर्ती रहा था और एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर लौटा था। मंगलवार को उसकी पत्नी घर के बाहर किसी काम में व्यस्त थी। इसी दौरान कर्मबीर अंदर गया और अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.