छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद शादी से इंकार करते हुए मारपीट करने लगा। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती की जान-पहचान करीब 3 साल पहले कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कोतरा रोड बैकुण्ठपुर मिर्चा गली निवासी बादल राजपूत से हुई थी। जिसके बाद बादल उसे शादी का झांसा देने लगा और 3 अक्टूबर 2022 को अपने दोस्त के घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार उसे शादी करने का विश्वास दिलाता रहा है और उसका दुष्कर्म करते रहा। इस दौरान उसने अपने मोबाईल में धोखे से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद उस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था।
पीड़िता ने थाना शिकायत की
ऐसे में 12 जनवरी को उसने फिर से कोतरा रोड विकास नगर क्षेत्र में ले जाकर उसके साथ दुर्ष्क्म किया और शादी से इंकार कर दिया। जहां बादल की हरकतो से परेशान होकर पीड़िता ने मामले की सूचना महिला थाना में दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.