भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के कार्यक्रम विरोध करते मजदूर
पंजाब के लुधियाना के जगराओं के नजदीकी गांव पोना में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण मजदूर यूनियन के सदस्यों ने अवतार सिंह तारी क
प्रदर्शनकारी मजदूरों का मुख्य मुद्दा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को जमीनी स्तर पर पूरी तरह से लागू करवाना था। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। वे भाजपा के कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाना चाहते थे।
जी राम जी पर कार्यक्रम में सुनील जाखड़
सुनील जाखड़ का विपक्ष पर प्रहार
- जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील जाखड़ ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल योजनाओं के नाम से चिढ़ता है और जनता के बीच भ्रम फैला रहा है। जाखड़ ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि जो पैसा विज्ञापनों और प्रचार पर बर्बाद किया जा रहा है, यदि वह गरीबों के रोजगार पर खर्च हो, तो प्रदेश की सूरत बदल सकती है।
- कानून-व्यवस्था और नशे पर जताई चिंता: जाखड़ ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे ‘जंगल राज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में गोलीबारी और हत्याएं आम हो गई हैं। उन्होंने नशे की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हर माता-पिता डरा हुआ है कि उनका बच्चा सुरक्षित घर लौटेगा या नहीं।
मनरेगा पर स्पष्टीकरण: अब दिहाड़ी सीधे खाते में
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र सरकार के प्रयासों से अब मजदूरों की दिहाड़ी सीधे उनके बैंक खातों में जा रही है, जिससे बिचौलियों का अंत हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब मजदूरों को 125 प्लस 60 दिन (अतिरिक्त 60 दिन) का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक लाभ के लिए यह सही जानकारी जनता तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.